Uncategorized

असहाय महिलाओं की बेटियों की शादी करायेगी बंधुवर्ग सेवा समिति

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली।
क्षेत्र और उत्तराखंड में रहने वाली गरीब, विधवा और विकलांग महिलायें जो अपनी बालिकाओं की शादी करवाने में सक्षम नहीं है, ऐसी बालिकाओं की शादी अब बंधुवर्ग सेवा समिति करेगी। जिसमें क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता सहयोग करेगें।
शुक्रवार को आयोजित बैठक में एक समति के गठन करने का निर्णय लिया गया। समिति के माध्यम से क्षेत्र और उत्तराखंड में रहने वाली गरीब, विधवा और विकलांग महिलाएं जो अपनी बालिकाओ की शादी करवाने में अक्षम है की दो बालिकाओं की शादी का बीड़ा उठाने का निर्णय लिया गया। बैठक में बंधुवर्ग सेवा समिति का गठन किया गया। समिति में संरक्षक के रूप में सुन्दर सिंह चौहान, अध्यक्ष पद पर श्रीमती माया देवी, सचिव पर नीलम नेगी नीलकंठ, कोषाध्यक्ष पर श्रीमती निकिता, उपाध्यक्ष पद पर विक्रम सिंह, संगठन मंत्री नरेंद्र सिंह नेगी, सह सचिव डब्बल सिंह मियां, प्रचार मंत्री जगमोहन डांगी को चुना गया। विक्रम रावत सहित अनेक लोगों को सदस्य के रूप में चुना गया। समिति में मार्गदर्शक के रूप में मंगल सिंह नेगी, चन्द्र शेखर भट्ट, राकेश खंतवाल, राजेंद्र नैथानी, गंगा सिंह बिष्ट और त्रिलोक सिंह नेगी नियुक्त किया गया। बैठक में सोनिया, त्रिलोक चौहान, विकास पोखरियाल, विजय प्रकाश, सरितानंद, प्रेम सिंह रावत, मनोहर नेगी, जितेन्द्र चौहान, कैलाश नौटियाल, मनीष खुगशाल स्वतंत्र सहित अनेक लोग मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!