कोटद्वार-पौड़ी

बस दुर्घटना की होनी चाहिए जांच: ऋतु

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि पौड़ी में हुई बस दुर्घटना की जांच होनी चाहिए, किस कारण से घटना हुई है। उन्होंने कहा कि नियमों का कड़ाई से पालन होना चाहिए। 20 सवारी वाले वाहनों में 20 ही सवारी बैठाई जानी चाहिए। यह बात उन्होंने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लेने के बाद मीडिया से कही।
शुक्रवार को शारदा पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मुलाकात करने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी पहुंची। उन्होंने शंकराचार्य से आशीर्वाद लिया। मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने पौड़ी के बस हादसे पर दुख जताया। पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पहाड़ में ड्राइविंग करना कठिन है। नियमों का ध्यान रखा जाना चाहिए। कहा कि यह भी देखा जाए कि सही गाड़ियां चल रही हैं या नहीं। कड़ाई से नियमों का पालन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ ही जनता को भी इस पर ध्यान देना चाहिए। कहा कि वाहन पहाड़ में चलने लायक है या नहीं, चालक चला सकता है नहीं, यह भी देखा जाए। इस मौके पर अन्नू कक्कड़, प्रशांत सैनी, दीपांशु विद्यार्थी आदि मौजूद रहे। विधानसभा भर्ती को लेकर पूछे गए सवाल पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने जवाब देने से साफ इनकार कर दिया। मुआवजा कम होने पर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि यह शासन का मामला है। इस पर टिप्पणी करना सही नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!