जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : विकासखंड एकेश्वर के भरपूर गांव में वन विभाग के अधिकारियों ने गुरूवार को गुलदार को पकड़ने के लिए घटनास्थल के आसपास पिंजरा लगा दिया है। अधिकारियों ने उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क किया है कि अकेले खेतों में न जाएं।
बता दें कि विगत 12 मई को भरपूर गांव में महिला पर गुलदार ने झपटा मार दिया था। गनीमत रही कि ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार भाग गया। जिससे क्षेत्र के लोगों में भारी दहशत है। ग्राम सभा भरपूर प्रधान श्रीमती पूनम देवी ने शीघ्र ही वन विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर गांव में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की थी, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुते वन विभाग दमदेवल द्वारा गुरूवार को गांव में पिंजरा लगाया गया है। साथ ही विभाग की टीम द्वारा गांव में गश्त की जा रही है। ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों से सर्तक रहने की अपील करते हुए कहा कि जब तक गुलदार पकड़ा नहीं जाता तब तक अनावश्यक आवाजाही न करें, अपने घरों में रहें। कहा कि बच्चों को अकेले कहीं न भेजें। रात्रि के समय घरों में रोशनी रखें।