सबसे दूर, सबसे पहले अभियान शुरू, जनजातीय गांवों तक पहुंचेगी हर योजना

Spread the love

देहरादून। देहरादून में जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की योजना के तहत सबसे दूर, सबसे पहले अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत पात्रों को लाभ दिलाने के लिए हर योजना जनजातीय गांवों तक पहुंचेगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि जनजाति समूह (पीवीटीजी) एवं अन्य जनजातीय समुदायों को केंद्र एवं राज्य सरकार की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रधानमंत्री जन मन योजना तथा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत जनभागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले अभियान का शुभारंभ किया गया। यह विशेष अभियान 18 मई से 25 मई तक चयनित चार विकासखण्डों के 80 ग्रामों में संचालित किया जाएगा।
अभियान का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ एवं जनजातीय क्षेत्रों में निवासरत परिवारों तक शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करना है, ताकि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके। अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, स्वरोजगार, पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आधार पंजीकरण, बैंकिंग सेवाएं सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित लाभ एवं जानकारी जनजातीय परिवारों तक पहुंचाई जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों एवं शिविरों का आयोजन कर पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण भी किया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने पौधरोपण कर जनभागीदारी सप्ताह का शुभारंभ शुभारंभ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *