आईएचएमएस के आठ छात्रों का हुआ कैंपस प्लेसमेंट

Spread the love

वेवोलॉजिक्स नोयडा में चार लाख का जॉब ऑफर मिलने पर झूमे विद्यार्थी
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पीटेलिटी, मैनेजमेंट एंड साइंसेज (आईएचएमएस) कॉलेज में शिक्षा ले रहे आठ छात्रों का कैंपस सलेक्शन देश की जानी मानी कंपनी वेवोलॉजिक्स नोएडा में हुआ है। कंपनी के सीनियर एचआर मैनेजर ने छात्रों का साक्षात्कार लेकर उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपे हैं।
आईएचएमएस कॉलेज के प्रबंध निदेशक बीएस नेगी ने बताया कि गत दिनों कॉलेज में कैंपस सलेक्शन के तहत संस्थान में साक्षात्कार हुए थे। जिसमें बीसीए, बीबीए और एमबीए कोर्स के फाइनल इयर के छात्र-छात्राओं ने दो राउंड में साक्षात्कार दिए। जिसमें से सिमरनजीत कौर, सविता जखमोला, राखी जदली, सोनाली रावत, रजत दानी, शिवांश पंत, देवाशीष कौशिक और दीपाली कश्यप का चयन रिक्रूटमेंट कंसल्टेंट और आईटी रिक्रुटर के पद पर हुआ हैं। इनका शुरुआती पैकेज तीन से चार लाख के बीच निर्धारित किया गया है। कॉलेज के कार्यकारी निदेशक अजय राज नेगी ने बताया कि कॉलेज को नैक की बी प्लस ग्रेड मिलने के बाद अब देश की जानी मानी कंपनियां बच्चों के चयन के लिए कैंपस सलेक्शन के तहत कॉलेज का विजिट कर रही हैं। जिसका सीधा लाभ यहां शिक्षा ले रहे छात्र-छात्राओं को मिल रहा है। बताया कि कुछ दिन पूर्व सात छात्र-छात्राओं का प्लेसमेंट पेटीएम और एक्सीस बैंक में हुआ है। आने वाले समय में अनेक आटी कंपनियां, बैंक और पांच सितारा होटल के एचआर मैनेजर छात्र-छात्राओं के कैंपस सलेक्शन के लिए पहुंचेंगे। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कॉलेज के प्राध्यापकों के बताए मार्ग पर चलकर साक्षात्कार दने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *