कल मनाई जाएगी स्व. बलदेव सिंह आर्य की जयंती

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शैल शिल्पी विकास संगठन द्वारा बीसवीं सदी के नायक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, गढ़वाल के प्रथम सांसद एवं उत्तर प्रदेश सरकार में दशकों मंत्री रहे दिवंगत बलदेव सिंह आर्य की 114वीं जयंती को शिल्पकार गौरव दिवस के रूप में मनाया जायेगा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विकास कुमार आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, नगर आयुक्त पीएल शाह, एससी एसटी शिक्षक एसोसिएशन एवं एससी एसटी एम्पलाइज फेडरेशन उत्तराखण्ड के संस्थापक अध्यक्ष मदन शिल्पकार, पार्षद सुखपाल शाह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी डॉ. सुरेंद्र लाल आर्य करेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *