दोषियों को सजा दिलाने को निकाला कैंडल मार्च

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : शिक्षिका सृष्टि कंडारी की मौत के जिम्मेदार लोगों को सजा दिलाने की मांग के लिए गढ़वाल विवि के छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों ने शाम को कैंडल मार्च निकाला।

पौड़ी बस अड्डे से शुरू हुआ मार्च गोला बाजार पहुंचकर संपन्न हुआ। हाथों में मोमबत्तियां लेकर चल रहे प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मामले में पीड़ित पक्ष को न्याय मिलने तक आंदोलन का सिलसिला जारी रहेगा। कैंडल मार्च में आइसा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित उछोली, छात्रसंघ उपाध्यक्ष शिवांक नौटियाल, पूर्व छात्र प्रतिनिधि प्रियंका खत्री, प्रभाकर बाबुलकर, मुकेश सेमवाल, बीना देवी, रेखा देवी और सरस्वती देवी आदि शामिल रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *