हिमाचल प्रदेश के चंबा में खाई में गिरी कार, परिवार के 5 सदस्यों की मौत

Spread the love

बंबा, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन के बीच एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां के चंबा जिले में सोमवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाहड़ के पास हुआ है। मृतकों में 2 महिला, 2 पुरुष और एक 3 माह की बच्ची शामिल हैं।
बचन सिंह (60) और उनके परिवार के सदस्य सोमवार को चंडीगढ़ पीजीआई से बच्ची का इलाज कराकर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
कार बचन सिंह चला रहे थे। उसमें उनके बेटे रिपन कुमार (30), बहु रिम्पी (26), भतीजी कीर्ति और 3 महीने की पोती सवार थे। कीर्ति चंडीगढ़ में पढ़ाई करती है, जो उनके साथ लौट रही थी।
हादसे की सूचना के बाद लगातार बारिश और बनीखेत के समीप राजमार्ग बाधित होने से टीम थोड़ी देर में पहुंची।
चंबा समेत कई जिलों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। सड़कें बंद हो चुकी हैं, जबकि कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया है।
भारतीय मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटे में चंबा में 137.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की है, जो पूरे राज्य में सबसे अधिक है।
इसके बाद नैना देवी में 118 मिलीमीटर बारिश हुई है। पूरे इलाके में लोगों को अलर्ट किया गया है। सरकार ने सभी विभागों को सतर्क किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *