पानी सप्लाई देख रहे जल संस्थान कर्मी से मारपीट में केस

Spread the love

देहरादून। मयूर विहार चौकी क्षेत्र के सोमनाथ कॉलोनी (नीलू बस्ती) में पानी की लाइन और आपूर्ति व्यवस्था देखने गए जल संस्थान के वॉल्वमैन के साथ मारपीट की गई। जल संस्थान के आईटी पार्क कार्यालय में कार्यरत वॉल्वमैन सौपाल सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह जेई रोबिन के निर्देश पर अपने सहकर्मी दीपक और सचिन के साथ सोमनाथ कॉलोनी गए थे। वे स्थानीय लोगों से पानी की आपूर्ति को लेकर बातचीत कर रहे थे। तभी वहां रहने वाले शहजाद के बच्चों ने उनकी गाड़ियों और उन पर कीचड़ फेंक दिया। वह बच्चों को पकड़कर समझा रहे थे तभी शहजाद घर से बाहर निकल आया।
उसने सौपाल के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट की। इस घटना से जल आपूर्ति के सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। एसओ रायपुर संजीत कुमार ने बताया कि सौपाल के शनिवार को केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *