फैक्ट्री में पत्थरबाजी करने वाले 10 उपद्रवी गिरफ्तार

Spread the love

देहरादून। औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई में श्रमिक आंदोलन के दौरान उपद्रव और पत्थरबाजी करने के आरोप में पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत रविवार को 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर श्रमिकों की आड़ में कानून व्यवस्था बिगाड़ने, फैक्ट्री परिसर और पुलिस पर पथराव करने तथा श्रमिकों को भड़काने के आरोप हैं। बीते शनिवार को डिक्सन फैक्ट्री में श्रमिक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों ने फैक्ट्री परिसर और पुलिस बल पर पत्थरबाजी कर दी थी। पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि कुछ लोग संगठित होकर कंपनियों और मोहल्लों में जाकर श्रमिकों को भड़का रहे थे और काम पर जाने वाले कर्मचारियों के साथ जबरदस्ती और मारपीट का प्रयास कर रहे थे।
इनमें कुछ लोग पूर्व में हुई पत्थरबाजी की घटना में भी शामिल बताए गए हैं। थानध्यक्ष लोकपाल परमार ने बताया कि पत्थरबाजी करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपियों में रिजवान, विकास, रोहित, कैफ, फरदीन, समीर, अभिषेक गुप्ता, मोहम्मद कैफ, सुजान और हाशिम को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में कुछ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अलग अलग जनपदों के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *