शिवलिंग पर की विवादित पोस्ट, डीयू के एसोसिएट प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

 

नई दिल्ली, एजेंसी। वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग मिलने के मामले को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के एसोसिएट प्रोफेसर रतन लाल ने शिवलिंग को लेकर अपने फेसबुक पर विवादित टिप्पणी की। इस मामले में एक सामाजिक कार्यकर्ता की शिकायत पर उत्तरी जिले के साइबर सेल थाने में दुर्भावनापूर्ण त्य व धार्मिक भावनाओं को आहत करने की धाराओं में एफआइआर दर्ज की गई है।
प्रोफेसर की इस टिप्पणी पर इंटरनेट मीडिया पर काफी आलोचना की जा रही है।माडल टाउन निवासी शिवम भल्ला की शिकायत पर एफआइआर दर्ज की गई है। उत्तरी जिले के डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि हिंदू कालेज में इतिहास के एसोसिएट प्रोफेसर रतन लाल के खिलाफ धार्मिक विश्वासों का अपमान करके धार्मिक भावनाओं को अपमानित करने के लिए एक शिकायत प्राप्त हुई थी।
इस संबंध में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आइपीसी की धारा 153एध्295ए के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।दरअसल डीयू के इतिहास के प्रोफेसर ड़ रतन लाल ने मंगलवार को अपने फेसबुक पर ज्ञानवापी में मिले शिवोलग की फोटो साझा उसपर विवादित टिप्पणी की। इसके साथ फनी इमोजी भी पोस्ट की है। प्रोफेसर के इस पोस्ट के बाद उन पर हिन्दुओं की धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है। कई लोगों ने पोस्ट का कड़ा जवाब देते हुए कार्रवाई की मांग करते हुए दिल्ली पुलिस के ट्विटर हैंडल को टैग भी किया है।
अपनी सुरक्षा को लेकर मांगा एके 56 का लाइसेंस रू मंगलवार को फेसबुक पर विवादित पोस्ट करने के बाद इंटरनेट मीडिया पर आलोचनाओं को सामना कर रहे प्रोफेसर रतन लाल ने अपने फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए एके 56 का लाइसेंस मांगा है। उनका कहना है कि उन्हें धमकियां मिल रही है ऐसे में सुरक्षा के लिए एके 56 का लाइसेंस दिलाया जाए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *