मोरी में ओलावृष्टि से नगदी फसल तबाह

उत्तरकाशी। मोरी के अडोर पट्टी में रविवार सुबह भारी ओलावृष्टि हुई। इससे नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। फसलों को नुकसान पहुंचने से किसान बेहद चिंतित हैं। सुबह करीब पांच बजे सीमावर्ती विकास खण्ड मोरी के गोविंद वन्य जीव विहार राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र के अडोर पट्टी के कोटगांव, मौताड़, सौड, सिदरी आदि क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि हुई, जिससे नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि से सेब, आड़ू, गेहूं, नाशपाती, लहसुन आदि को भारी नुकसान पहुंचा है। भारी ओलावृष्टि से जहां फसलों को नुकसान हुआ है, वहीं अब बागवानों को भविष्य की चिंता संताने लगी है। अडोर क्षेत्र के बागवान प्रहलाद सिंह रावत, जगमोहन सिंह राणा, लायबर सिंह रावत, पाल सिंह रावत, महावीर सिंह राणा, आदित्य राणा, अजित रावत, नौनिहाल सिंह राणा आदि ने बताया कि इस बार सेब फ्लोरिंग से पहले ही ओलावृष्टि हुई है। जिससे नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। बागवानों ने जिला अधिकारी को पत्र लिखा कि ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *