केंद्र सरकार 1 जुलाई से पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर लगे प्रतिबंध हटाएगी

Spread the love

नईदिल्ली, पश्चिम एशिया में तनाव के कारण पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर लगाए गए प्रतिबंध हटा दिए गए हैं। केंद्र सरकार ने सोमवार को एक आदेश जारी कर यह बात कही। सरकार ने बताया कि आदेश 1 जुलाई से लागू होगा। बता दें कि सरकार ने स्थानीय कमी को रोकने के लिए वाणिज्यिक ईंधन खरीदारों को खुदरा स्टेशनों से पेट्रोल और डीजल खरीदने से रोक दिया था। साथ ही, डीजल की दैनिक खरीद पर सीमा निर्धारित कर दी थी।केंद्र सरकार ने इसी महीने प्रतिबंधों को लागू किया था, ताकि पेट्रोल और डीजल की समान उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके, हेराफेरी-जमाखोरी को रोका जा सके और उचित कीमतों पर निर्बाध ईंधन आपूर्ति बनाई रखी जाए। प्रतिबंध हटने के बाद परिवहन संचालकों और औद्योगिक उपयोगकर्ताओं जैसे वाणिज्यिक उपभोक्ता अब बिना मात्रा प्रतिबंध के खुदरा दुकानों से ईंधन खरीद सकेंगे। प्रतिबंध न लगने से ट्रक कंपनियों सहित वाणिज्यिक उपभोक्ता सरकारी तेल कंपनियों की खुदरा दुकानों से खरीदार कर रहे थे।
अमेरिका और ईरान के बीच 28 फरवरी को युद्ध शुरू हुआ था, जिसके बाद ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से वाणिज्यिक जहाजों के गुजरने पर प्रतिबंध लगा दिया था। होर्मुज से विश्व में होने वाली गैस और ईंधन की आपूर्ति का 5वां हिस्सा गुजरता है, जो प्रतिबंध के कारण प्रभावित हुआ और पूरे विश्व में संकट पैदा हो गया। पिछले दिनों दोनों देशों के बीच समझौता ज्ञापन हुआ है, जिसके बाद होर्मुज से नियंत्रण हटने लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *