रुद्रप्रयाग : ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से आयोजित 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। समापन समारोह में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं और युवतियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। लीड बैंक अधिकारी अनूप सिंह ने कहा कि कौशल विकास महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने ब्यूटी एवं वेलनेस क्षेत्र में स्वरोजगार की बेहतर संभावनाओं की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर आरती पाल ने प्रतिभागियों को फेशियल, थ्रेडिंग, वैक्सिंग, हेयर कटिंग, हेयर स्टाइलिंग और ब्राइडल मेकअप सहित विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। वहीं आरसेटी निदेशक अरुण कुमार ने बैंकिंग, वित्तीय साक्षरता और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। जबकि प्रशिक्षक भूपेंद्र सिंह रावत ने उद्यमिता विकास, व्यवसाय प्रबंधन और विपणन संबंधी विषयों की जानकारी दी। कार्यक्रम में एसबीआई एडीबी के शाखा प्रबंधक शुभम पटेल ने भी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। (एजेंसी)