मेलबर्न के महानायक अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, 15 साल के सुनहरे सफर पर लगा पूर्ण विराम

Spread the love

नई दिल्ली, भारतीय क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शुमार और ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत के नायक अजिंक्य रहाणे ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समेत सAdd Postभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी। उनके इस फैसले के साथ भारतीय क्रिकेट के एक यादगार अध्याय का अंत हो गया।
रहाणे ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो साझा करते हुए अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “कैप नंबर 278… अब यहीं तक। वर्षों तक मिले आपके प्यार, विश्वास और समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद। मैं हमेशा आपका आभारी रहूंगा।”
अजिंक्य रहाणे ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी-20 मुकाबले खेले। उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ था। शांत स्वभाव, तकनीकी रूप से मजबूत बल्लेबाजी और कठिन परिस्थितियों में टीम को संभालने की उनकी क्षमता ने उन्हें भारतीय क्रिकेट का एक खास खिलाड़ी बनाया।
रहाणे को क्रिकेट प्रेमी आज भी ‘मेलबर्न का हीरोÓ के नाम से याद करते हैं। 2020-21 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान एडिलेड टेस्ट की हार के बाद उन्होंने मेलबर्न में शानदार शतक जड़कर टीम इंडिया में नया आत्मविश्वास भरा। उनकी कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर 2-1 से हराकर इतिहास रच दिया, जिसे भारतीय क्रिकेट की सबसे महान टेस्ट जीतों में गिना जाता है। ?
रहाणे का क्रिकेट सफर सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने कई मुश्किल मौकों पर टीम इंडिया के संकटमोचक की भूमिका निभाई। विदेशों में उनके प्रदर्शन और संयमित नेतृत्व की हमेशा सराहना की गई। उनके संन्यास की घोषणा के बाद क्रिकेट जगत और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान को याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *