चमोली जनपद के मुख्य संयोजक बनें पीएस नेगी
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। उत्तरांचल फैडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन ने चमोली जनपद के संयोजक मंडल का गठन कर दिया है। कर्मचारियों ने 21 सूत्रीय मांगों के हल नहीं होने पर 20 मार्च से आंदोलन का निर्णय भी लिया। इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया है।
उत्तरांचल फैडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन के मंडलीय अध्यक्ष सीताराम पोखरियाल ने बताया कि कनिष्ठ सहायकों की शैक्षिक योग्यता इंटर के स्थान पर स्नातक करने, शिथिलीकरण की व्यवस्था को पूर्व की भांति लागू करने, लंबित पदोन्नतियों की सूचियां तत्काल जारी करने सहित 21 सूत्रीय मांगों को हल करने की मांग पिछले लंबे समय से की जा रही है। लेकिन सरकार कर्मचारियों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। जिससे कर्मचारियों में सरकर के प्रति रोष बना हुआ है। जल्द समस्याओं का हल नहीं होने पर 20 मार्च से चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए चमोली जिले में संयोजक मंडल का गठन करते हुए पीएस नेगी को मुख्य संयोजक, शंकर बिष्ट को संयोजक, जसपाल रावत को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। जल्द ही चमोली जिले में कार्यकारिणी का गठन भी कर लिया जाएगा।