कोटद्वार-पौड़ी

चंद्रशेखर भट्ट बने समिति के अध्यक्ष

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली/कोटद्वार: बलिदान बिग्रेड समिति की ओर से नवीन कार्यकारणी का गठन करते हुए चंद्रशेखर भट्ट को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान समाजसेवी सुंदर सिंह चौहान ने क्षेत्र में शहीद स्मारक बनवाने के लिए पांच नाली भूमि दान देने की घोषणा की।
सतपुली ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्धाश्रम में बलिदान ब्रिगेड की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सुरेंद्र राणा ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य समिति नई कार्यकारिणी का गठन था। बलिदान ब्रिगेड ने उत्तराखण्ड आंदोलन में जो लोग शहीद हुए थे, उनके लिए स्मारक बनाने कर निर्णय लिया। शहीद स्मारक बनाने के लिए ठा० सुन्दर सिंह चौहान द्वारा पांच नाली जमीन बलिदान बिग्रेड को दान स्वरूप देने की घोषणा की थी। बैठक में 11 सदस्यीय कमेठी का गठन किया गया। जिसमें छ: पदाधिकारी व पाच सदस्य चुने गए। जिसमें, चंद्रशेखर भट्ट को अध्यक्ष, सचिव राकेश नेगी, कोषाध्यक्ष पद पर सुंदर सिंह चौहान को नियुक्त किया गया। वही, उपाध्यक्ष पद पर प्रताप सिंह नेगी, प्रचार प्रसार पद पर सुरेंद्र सिंह राणा, उप सचिव पद पर विमल सिंह रावत व उप कोषाध्यक्ष पद पर माया देवी, प्रचार व सलाहकार पद पर रेखा नेगी व सदस्यों के रूप में राजकमल नेगी, विजेंद्र सिंह, रणधीर सिंह, भरत सिंह रावत व त्रिलोक सिंह नेगी को चुना गया। इस दौरान महिपाल सिंह, गंगा सिंह बिष्ट, भरत सिंह रावत, सोनिया बिष्ट, प्रताप सिंह नेगी, प्रेम सिंह रावत, डबल सिंह मियां, मनीष खुगशाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!