चंद्रवदनी पुस्तक का हुआ लोकार्पण

नई टिहरी : सिद्धपीठ चंद्रवदनी पुस्तक का मंगलवार को चंद्रवदनी मन्दिर परिसर में लोकार्पण हुआ। मन्दिर समिति के पूर्व प्रबन्धक दुर्गा प्रसाद भट्ट की लिखी इस पुस्तक में मां चंद्रवदनी की पूजा पद्धति, उसके पुजारियों का विवरण, उनके पैत्रिक निवास, पुजार गांव का इतिहास बताया गया है। साथ की पुजार गांव में निवास करने वाली पांच जातियों की वंशावली भी पुस्तक में दी गयी है। चंद्रवदनी समिति उपाध्यक्ष नित्यानंद सेमल्टी, प्रबंधक आनंद भट्ट और प्रधान पुजार गांव अंकित भट्ट ने पुस्तक का लोकार्पण किया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *