बिग ब्रेकिंग

चन्नी कहते हैं भइये पंजाब नहीं आएंगे, बांटकर सत्ता हथियाना कांग्रेस की नीति: राजनाथ 

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अमृतसर, एजेंसी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी कहते हैं कि पंजाब में भइये नहीं आएंगे। उन्होंने पूछा कि क्या गुरुनानक देव जी ने यही संदश दिया था। कांग्रेस बांटकर सत्ता हासिल करना चाहती है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वह दो दिनों से पंजाब में हैं। उनका सौभाग्य है कि उन्हें अमृतसर आने का मौका मिला।
राजनाथ सिंह ने कहा कि जब चरणजीत सिंह चन्नी भइयों के पंजाब में न आने देने का बयान दे रहे थे तब प्रियंका गांधी वाड्रा तालियां बजा रही थी। राजनाथ सिंह ने कहा कि पंजाब में बदलाव की हवा चल रही है। एक ने पंजाब को लूटा और दूसरे ने दिल्ली में कुछ नहीं किया। रक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस में एक क्रीज पर दो लोग बल्लेबाजीत कर रहे हैं, इसलिए इनका आउट होना तय है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि पंजाब में नशा सिर्फ भाजपा ही रोक सकती है। भाजपा की सरकार बनाकर देखें, फिर देखते हैं कौन नशा बेचता है। कांग्रेस की हर सरकार पर भ्रष्ट के आरोप लगे, पर भाजपा की किसी सरकार पर नही। भ्रष्टाचार को भाजपा ही रोक सकती है।
राजनाथ सिंह विधानसभा हलका अमृतसर केंद्रीय भाजपा प्रत्याशी डा़ राम चावला के लिए रैली कर रहे हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि मोदी सिस्टम में ऐसा बदलाव लाए कि 100 फीसद पैसा लोगों तक जाता है। कांग्रेस ने देश को लूटा है। हमारी सरकार आने के बाद भारत का सम्मान देश विदेश में बढ़ा है। कोरोना पर भी भारत ने नियंत्रण किया। इसकी चर्चा पूरे विश्व में है।
रक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को सत्ता पाने के लिए देश भी तोड़ना पड़े तो यह उसके लिए भी तैयार हैं। यह सर्जिकल स्ट्राइक पर पाकिस्तान के सुर में सुर मिलाते हैं। यह बीएसएफ के बढ़ते अधिकारों पर आवाज उठाते हैं। पंजाब ने कई घाव झेले हैं, लेकिन मरने मिटने में हमेशा आगे रहा है। एक ने पंजाब को लूटा तो दूसरे ने दिल्ली में कुछ नहीं किया।
राजनाथ सिंह ने कहा कि 2017 में पुलवामा में हमला हुआ, जवान शहीद हुए। पीएम मोदी ने 10 मिनट में फैसला लिया और हमारे सैनिकों ने एयर स्ट्राइक की ओर र्केप खत्म कर दिया। हम सीमा के इस पार भी मार सकते हैं और उस पार भी। रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि भाजपा पांचों राज्यों में सरकार बनाने की स्थिति में है। राजनीति सरकार बनाने के लिए नहीं समाज बनाने के लिए और देश बनाने के लिए कर रहे हैं, जो खुद लड़ रहे है क्या वो पंजाब का भला करेंगे। कहा कि जहां हमारी सरकारें हैं वहां विकास भी हो रहा है और सुरक्षा भी दी जा रही है। पीएम ने जिस तरह की की योजनाएं चलाई, वो कहीं नहीं हैं। पंजाब सरकार ने केंद्र की योजनाओं को लागू नहीं किया। हमारी सरकार आने पर सभी योजनाओं का लोगों को लाभ मिलेगा।
नंगल में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री की सरकार के बाद केवल भाजपा ही दुनिया की ऐसी सरकार है जिस पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं लगा है। भ्रष्टाचार मिटाने के लिए सिस्टम में बदलाव लाने की जरूरत है यह केवल भाजपा ही कर सकती है। केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब को लोगों ने गोलगप्पा समझ रखा है कोई दिल्ली से आ रहा है तो कोई कहीं और से। केवल भाजपा ही गुरु नानक देव जी जैसे संतो के उपदेशों के अनुसार राजनीति नहीं बल्कि सेवा कर रही है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि इतिहास गवाह है कि भारत ने न तो किसी पर कब्जा किया है न ही किसी पर आक्रमण किया है न ही किसी को आंख दिखाई है, लेकिन जब बात अस्मिता की आई है तो भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक जैसा फैसला लेकर दुनिया को दिखा दिया है कि हम भारत के अंदर ही नहीं भारत की सीमा लांघ कर भी दूसरों को सबक सिखा सकते हैं। राहुल गांधी के संसद में बयान पर कहा कि किसी भी कीमत में सेना व सुरक्षा में लगे जवानों के हौसले को परास्त नहीं होने दिया जाएगा। वह गलवान में चीन की सेना पर भारत के हमले के संदर्भ में राहुल की ओर से दिए गए वक्तव्य पर बोल रहे थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!