Uncategorized

चार साल तक भाजपा सरकार ने जनता के साथ छल किया : कांग्रेस

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चम्पावत। भाजपा सरकार के चार वर्ष पूरा होने पर कांग्रेस पार्टी ने नाकामी को उजागर करते हुए प्रेसवार्ता का आयोजन किया। कांग्रेस ने इसे विफलता पूर्वक करार देती है। गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी ने कहा कि महंगाई से जहां आम आदमी की कमर टूटी जा रही हैं। वहीं बेरोजगारी से आज युवा अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। रोजगार के प्रति सरकार की कोई ठोस नीति नहीं है। किसान आंदोलन को लेकर विगत सौ दिनों से ऊपर किसान सड़कों पर आंदोलनरत हैं। ढ़ाई सौ से अधिक किसानों की मौत हो चुकी है। परंतु सरकार ने इनकी मृत्यु पर कोई संवेदना व्यक्त नहीं की है। मांगे मांगना तो बहुत दूर की बात है। किसान तीन काले कृषि कानून वापस लेने की मांग कर रहा है लेकिन मोदी सरकार जबरन अपने आदेश उन पर थोपने को आमादा है। भाजपा की त्रिवेंद्र सरकार में एक माह पूर्व प्रशासन को आदेश जारी कर दिए थे कि सरकार के चार साल पूरा होने पर सरकार प्रत्येक विधान सभा में बड़े कार्यक्रम कर सरकार की नीतियों को जनता के बीच ले जाएंगे परंतु चार साल पूरे होने से पूर्व मुख्यमंत्री बदलकर तीरथ रावत को प्रदेश की कमान सौंप दी। इस एक हफ्ते में तीरथ सरकार के कार्यों को देखकर लगता है कि वह त्रिवेंद्र सरकार के फैसलों को पलट रहे हैं। जो साफ दर्शाता है कि चार साल तक भाजपा सरकार ने जनता के साथ छल किया है। जब सरकार ने जनता के हित में कोई काम ही नहीं किया है तो जनता के बीच किस मुंह के साथ जाएंगे। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने जबरन गैरसैंण को मंडल घोषित कर कुमाऊं के एक बड़े भू भाग अल्मोड़ा व बागेश्वर को गैरसैंण में शामिल कर जनता के विश्वास के साथ खिलवाड़ किया है। जिसे सरकार को तुरंत वापिस लेना चाहिए। सरकार प्राधिकरण के नाम पर गुमराह कर रही है। जहां पूरे देश में एक बार फिर कोरोना का कहर बरप रहा है वहीं तीरथ सरकार कुंभ में कोरोना टेस्ट की अनिवार्यता खत्म कर श्रद्धालुओं की जान जोखिम में डाल दी है। प्रहरी ने कहा कि बीते रोज जिला सहकारी बैंक भर्ती को लेकर सरकार के ही विधायक ही भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं। जिससे साबित होता है कि प्रदेश सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। इस दौरान पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, सेवादल अध्यक्ष हरीश चौधरी, रोहित बिष्ट, विकास शाह, पप्पू खर्कवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!