Uncategorized

संगठन में सर्वोपरी है कार्यकर्ता : चुफाल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नैनीताल। पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल ने कहा कि आगामी चुनाव के लिए अब समय बहुत कम बचा है। कार्यकर्ताओं को जनता की नब्ज टटोलकर धरातल पर काम करना होगा। कार्यकर्ता संगठन में सर्वोपरी है। उसी से पूरा संगठन है। गुरुवार को चुफाल रामनगर में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। चुफाल मंत्री बनने के बाद पहली बार रामनगर पहुंचे थे। पैठपड़ाव में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कम समय में कार्यकर्ताओं को काफी काम करना है। जनता की नब्ज देखकर कार्यकर्ता धरातल पर काम करें। काम की वजह से ही कार्यकर्ता की पहचान होती है। जो काम कार्यकर्ताओं ने अपने क्षेत्र में किये जाने के वायदे किए थे, उन कार्य को अवश्य पूरा करें। क्षेत्र में काम होने से जनता का विश्वास पार्टी कार्यकर्ताओं पर बढ़ेगा। उन्होंने बातों ही बातों में उनको भी नसीहत दी कि जो मंत्री संग फ़ोटो खिंचाकर उसका फायदा लेकर केवल अपना काम निकलवाते हैं। कहा कि इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल नहीं गिरने दिया जाएगा। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं के हर घर नल योजना का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कहा। इस दौरान विधायक दीवान सिंह बिष्ट, भावना भट्ट, नवीन करगेती, मनोज रावत, पुरन नैनवाल, हरीश दफौटी, दिनेश महरा, कमल किशोर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!