उत्तराखंड

चौबटिया सेब बागान को हर्टी टूरिज्म के रूप में विकसित किया जाएगा-

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। चौबटिया सेब बागान को हार्टी टूरिज्म के रूप में विकसित किया जायेगा जिससे यहाँ पर्यटन की सम्भावनाओं को और अधिक बढ़ावा जा सकेगा। यह बात आज मंत्री षि एवं षक कल्याण, सैनिक कल्याण गणेश जोशी ने आने रानीखेत, चौबटिया स्थित सेब बागान के निरीक्षण के दौरान कही। उन्होंने कहा कि चौबटिया गार्डन का अपना एक अलग इतिहास है। इस दौरान षि मंत्री ने बागान को विकसित किये जाने हेतु कार्य योजना के बारे में विस्तापूर्वक जानकारी ली। उन्होंने बागान में लगाए जा रहे नई प्रजाति के पेड़ जैसे सेब, पुलम, आडू सहित अन्य पौधों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिये कि इस क्षेत्र को पर्यटन के रूप में और अधिक विकसित किया जाय ताकि ज्यादा से ज्यादा पर्यटक यहां आ सके और जिससे उद्यान की आय से बढ़ोत्तरी हो सके। इस दौरान उन्होंने ग्लैन्डल्यूमेगा-इण्टर स्टक जिन्वा-11 प्रजाति के सेब के पौधे का रोपण किया। षि मंत्री ने बन्द पड़े रिसर्च सेन्टर को पुन: स्थापित करने के सम्बन्ध में जानकारी ली। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने षि मंत्री को अवगत कराया कि सेना की वजह यहाँ पर पर्यटकों को आने व जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जिसके लिये यह आने के लिये लोगों द्वारा एक लिंक मार्ग का सुझाव दिया है। जिस पर उन्होंने कहा कि जल्द ही सम्बन्धित अधिकारियों से इस सम्बन्ध में वार्ता की जायेगी। इस दौरान उद्यान अधीक्षक ड0 ब्रजेश कुमार गुप्ता द्वारा षि मंत्री को जानकारी दी कि खुबानी की दो प्रजातियां बोलेरो और रुबेली के 72 पौधे रोपित किए गए हैं तथा पौधालय में भी इसके पौधे तैयार किए जा रहे हैं उद्यान में सेब की गेलेंट ल्यूमागा, रेड लव, गाला नोर्गे, र्केडी फ्यूजी, लेडी इन रेड सहित सेब की नवीनतम प्रजाति के पौधे रोपित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि खुबानी की यह प्रजाति उत्तराखण्ड में पहली बार लगाई जा रही हैं। इनकी खासियत है कि ये है कि रंग पूर्ण रूप से लाल होता है। साथ ही उद्यान में चेरी, खुबानी, प्लम, नाशपाती, अखरोट के अलग- ब्लक बनाए गए हैं उन्होंने उद्यान में हो रहे विकास कार्यों को लेकर प्रसन्नता जताई और एक्सीलेंस सेंटर के बारे में जानकारी ली। इस दौरान षि मंत्री ने हार्टी टूरिज्म के बारे में महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान से फोन पर वार्ता की। इस दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत जय किशन, अपर निदेशक आर के सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष मनीष चौधरी, जिला अध्यक्ष भाजपा लीला बिष्ट, पूर्व उपाध्यक्ष कैण्ट बोर्ड मोहन नेगी, दीप भगत, संजय पंत, प्रदीप बिष्ट, दर्शन बिष्ट, उमेश पंत, जिला विकास अधिकारी एस के पंत, मुख्य षि अधिकारी डी कुमार, मुख्य उद्यान अधिकारी सतीश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!