Uncategorized

चैबट्टाखाल पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून/चैबट्टाखाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत विधानसभा वार कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम के तहत आज कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज की विधानसभा चैबट्टाखाल पहुंचे। इस दौरान उन्होने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश का संचार करते हुए 2022 के विधानसभा चुनाओं के लिए अभी तैयार रहने को कहा। प्रदेश की 70 विधानसभाओं के भ्रमण पर निकले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत आज सतपाल महाराज के विधानसभा क्षेत्र चैबट्टाखाल पहुंचे। स्थानीय राजकीय महाविद्यालय परिसर में विधानसभा वार कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का स्वागत करते हुए स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के सुझावों और मार्ग दर्शन पर सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं के फोन अवश्य उठायें। यदि वह व्यस्तता के चलते फोन नहीं उठ पायें तो बैक कॉल अवश्य करें। उन्होने कहा कि मैं शुक्रगुजार हूँ कि वह मेरी विधानसभा में आये और कार्यकर्ताओं का मार्ग दर्शन करने के साथ-साथ केन्द्र एवं राज्य की भाजपा सरकारों द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। चैबट्टाखाल एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रमको बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा देश में विकास कार्यों की बदौलत भाजपा शीर्ष पर पहुंची है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कुशल रणनीति और दूरदर्शिता के कारण आज भारत विश्व में अलग पहचान बनाने में सफल हुआ है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के विधानसभा वार कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम के तहत आज विधानसभा क्षेत्र चैबट्टाखाल पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने ढ़ोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इसके अलावा जोगीमणी, फरसाडी, पोखड़ा, चैबट्टाखाल और सतपुली में कार्यकर्ताओं ने जगह जगह उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम में बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि देश में चल रही विकास योजनाओं में उत्तराखंड में बन रही ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन प्रदेश के विकास के लिए बहुत ही अहम होने के साथ-साथ राज्य के पर्यटन विकास में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत पूरे विश्व मे एक अगल पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाना, धारा 370 व 35। हटाना, तीन तलाक सहित अनेकों असंभव कार्य नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में ही संभव हो सके हैं। केंद्र की मोदी सरकार ने उत्तराखंड राज्य के विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य किये हैं। उन्होने कहा कि हमारे उत्तराखंड में चार धामों के अलावा प्रदेश सरकार ने एक और धाम सैनिक धाम बनाया है। कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रमों भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, वन पंचायत उपाध्यक्ष विरेंद्र बिष्ट, उच्च शिक्षा उन्नयन समिति की उपाध्यक्ष दीप्ति रावत, वेद प्रकाश वर्मा, जिला अध्यक्ष सम्पत रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष, पौड़ी शांति देवी, जिला महामंत्री जगत किशोर बर्तवाल, जिलाध्यक्ष, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरव नौटियाल, पोखडा मण्डल अध्यक्ष श्री महिपाल सिंह, एकेश्वर मण्डल अध्यक्ष सत्यराज नेगी, बीरोंखाल मण्डल अध्यक्ष श्री यशपाल गोर्ला, सतपुली मण्डल अध्यक्ष, बृजमोहन, पोखरा ब्लॉक प्रमुख प्रीति देवी, यम्केश्वर ब्लॉक प्रमुख नीरज पांथरी, बीरोंखाल ब्लॉक प्रमुख राजेश कंडारी, सतपुली नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना वर्मा, जिला पंचायत सदस्य कुसुम रावत, हेमलता शर्मा हेमलता रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्कर जोशी, प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष हरपाल बिष्ट, जितेंद्र सिंह, राकेश सिंह, पंकज सुनील कुमार, दीप्ति प्रकाश, जयपाल, चंदनी देवी, सुभद्रा देवी, चंपा देवी एवं शकुंतला आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!