छात्र संघ चुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न

Spread the love

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष, यूआर पद पर दो-दो प्रत्याशियों ने नामांकन कराया
जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थलीसैंण में बृहस्पतिवार को प्रात: 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आगामी छात्र संघ चुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष, यूआर पद पर दो-दो प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है।


महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर योगेंद्र चन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में छात्र संघ प्रभारी विकास प्रताप द्वारा नामांकन प्रक्रिया का सफलता पूर्वक संचालन किया गया। नामांकन प्रक्रिया में एबीवीपी के 6 तथा एपएसयूआई के 6 घोषित प्रत्याशियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए नामांकन किया गया। छात्र संघ के विभिन्न पदों के लिए नामांकन करने वाले प्रत्याशियों में अध्यक्ष पद हेतु मानसी एवं पूनम, उपाध्यक्ष पद हेतु वीरेंद्र सिंह एवं संजना, सचिव पद हेतु कोमल नेगी एवं बॉबी रावत, सह-सचिव पद हेतु नीलम एवं ज्योति, कोषाध्यक्ष पद हेतु रिंकी एवं प्रेरणा तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि यूआर पद हेतु वसुदेव सिंह एवं दिनेश्वरी ने नामांकन किया। नामांकन प्रक्रिया को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने में यूआर हेतु गिरिश चन्द्र आर्य एवं कुलदीप रावत, अध्यक्ष पद हेतु डॉ. बचन सिंह एवं डॉ. प्रेम सिंह राणा, उपाध्यक्ष पद हेतु डॉ. अतुल सिंह एवं डॉ. निशा, सचिव पद हेतु डॉ. धर्मेंद्र सिंह एवं डॉ. जया कृष्णा, सह-सचिव पद हेतु डॉ. विक्रम रौतेला एवं प्रदीप कुमार तथा कोषाध्यक्ष पद हेतु डॉ. जूली एवं चन्दन सिंह जीना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न कराने में प्रोफेसर विमल कुकरेती, डॉ. छाया सिंह, डॉ. सुधीर सिंह रावत, डॉ. रोशनी असवाल एवं डॉ. हरिओम रावत का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं, महाविद्यालय में सुचारू व्यवस्था एवं अनुशासन बनाए रखने में कोतवाली थलीसैंण के पुलिस अधिकारियों एवं जवानों तथा महाविद्यालय के शिक्षण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का भी विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *