छात्र संघ चुनाव को लेकर प्रचार तेज

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : गढ़वाल केंद्रीय विवि में 11 सितंबर को होने वाले छात्र संघ चुनाव का प्रचार तेज हो गया है। करीब साढ़े नौ हजार मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने के लिए प्रत्याशी विभागों और छात्रावासों में जनसंपर्क के साथ-साथ सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं।

कैंपस की गतिविधियों के फोटो और वीडियो कुछ ही देर में इंस्टाग्राम रील्स और व्हाट्सएप स्टेटस के जरिये छात्रों तक पहुंचाए जा रहे हैं। समर्थक व्हाट्सएप ग्रुपों और स्टेटस के माध्यम से चुनावी अपील साझा कर रहे हैं। इस बार के चुनाव में पारंपरिक पोस्टर-पंपलेट के साथ डिजिटल प्रचार भी जीत का अहम जरिया बन गया है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *