छात्रों को कल आज वितरित किए जायेगें परिचय पत्र

Spread the love

श्रीनगर गढ़़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के छात्रसंघ चुनाव मतदान को लेकर चुनाव समिति ने पीठासीन अधिकारियों, उपपीठासीन अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए। इस दौरान चुनाव आचार संहिता के प्रभावी अनुपालन विशेष जोर दिया गया। 10 सितंबर को 12 बजे तक विवि छात्रों के परिचयपत्र वितरित किए जाएंगे।


बिड़ला परिसर निदेशक प्रो. हरभजन सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एमसी सती ने चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रचार संबंधी कोई भी सामग्री मतदान परिसर में प्रतिबंधित रहेंगी। मतदान केंद्रों पर मोबाइल का उपयोग प्रतिबंधित है। मुख्य छात्र सलाहकार प्रो. एमएम सेमवाल ने कहा कि प्रात: 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदाताओं के प्रवेश एवं मतदान की प्रक्रिया नियमों के अनुसार संचालित की जाएगी। यदि 2 बजे बाद भी छात्र मतदाता लाइन में हैं तो उन्हें मतदान करवाया जाए। मुख्य नियंता प्रो. दीपक कुमार, उप चुनाव अधिकारी प्रो. सीमा धवन ने कहा कि 10 सितंबर को 12 बजे तक विवि छात्रों के परिचयपत्र वितरित किए जाएंगे। लगभग साढ़े आठ हजार परिचय पत्र तैयार हैं जिनमें से साढ़े छह हजार परिचय पत्र छात्रों को वितरित कर दिए गए हैं। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *