उत्तराखंड

कर्तव्य पथ में आकर्षण का केंद्र रहे छलिया दल का हुआ स्वागत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। कर्तव्य पथ में मानसखण्ड की झांकी में आकर्षण का केंद्र रहे छलिया दल के सदस्य जिला मुख्यालय पहुंच गए हैं। इस दौरान जगह-जगह उनका भव्य स्वागत हुआ। वक्ताओं ने कहा कि छलिया दल के सदस्यों ने सीमांत की कला व संस्ति को राजपथ में प्रदर्शित कर नई पहचान दी है। गुरुवार को नगर के एंचोली में छलिया दल के 16 सदस्यों के पहुंचते ही विभिन्न संगठन के लोगों ने फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। समिति के दलनायक भीम राम ने बताया कि गणतंत्र दिवस में शामिल होने व झांकी को प्रथम स्थान मिलने के बाद सभी सदस्यों का जोश काफी बढ़ गया है। पिछले कई वर्षों से वह छलिया नृत्य को विभिन्न मंचों से प्रदर्शित कर रहे हैं। इस दौरान गणतंत्र दिवस के दौरान अपने अनुभवों को भी साझा किया। कहा सुबह 3 बजे से छलिया दल अपनी तैयारियों में जुट जाता था। कर्तव्य पथ की परेड के लिए कोरियोग्राफर के माध्यम से डांस स्टेप व समय प्रबंधन का ध्यान रखा गया। इससे पूर्व छलिया दल का घाट एनएच स्थित मीनाबाजार में भी सम्मान किया गया। स्वागत करने वालो में शिक्षाविद् ड़अशोक पंत, जनकवि जनार्दन उप्रेती, सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश जोशी, हेमराज बिष्ट सहित अन्य लोग शामिल रहे। छलिया दल में भीम राम कोहली, भरत राम, दयानंद लाल, देवेंद्र प्रसाद, जयशंकर प्रसाद, नरेश प्रसाद, शेखर राम, बबलू प्रसाद, जगदीश राम, इंद्र प्रसाद, भरत प्रसाद, जगदीश राम, पंकज कुमार, सोनू कुमार, प्रकाश राम, राजेंद्र प्रसाद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!