छात्रों ने परीक्षा तिथि में बदलाव करने की मांग उठाई

चम्पावत। लोहाघाट डिग्री कॉलेज में छात्रों ने परीक्षा तिथि में बदलाव को लेकर दिया ज्ञापन। उन्होंने परीक्षा तिथि में बदलाव न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। मंगलवार को छात्रसंघ महासचिव राहुल जोशी के नेतृत्व में छात्रों ने प्रभारी प्राचार्य अनीता सिंह के माध्यम से कुविवि के कुलपति को ज्ञापन भेजा। जिसमें उन्होंने कहा कि 26 सितंबर को बीएससी छठे सेमेस्टर में रसायन विज्ञान का तीसरा पेपर होना है। उसी दिन पंतनगर विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा भी होनी तय हुई है। उन्होंने कहा कि परीक्षा तिथि में बदलाव होने से छात्रों की समस्या का समाधान हो सकेगा। इस मौके पर छात्र संघ कोषाध्यक्ष नीरज सगटा, शीतल देव, ममता पांडेय, सिफा, योगेश पचौली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *