कोटद्वार-पौड़ी

उत्तराखंड सक्षम के प्रांत युवा प्रमुख बनें दिनेश बिष्ट

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) कुमाऊं मंडल संयोजक एवं पूर्व गढ़वाल मंडल संयोजक दिनेश बिष्ट को सक्षम प्रांत कार्यकारिणी की संस्तुति व उत्तर पश्चिमी क्षेत्र प्रभारी राम मिश्रा के अनुमोदन पर प्रांत युवा प्रमुख सक्षम उत्तराखंड व जिला प्रभारी सक्षम पौड़ी गढ़वाल पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  साथ ही नेत्रदान पखवाड़ा कार्यक्रम के मध्यनजर कुमाऊं मंडल का प्रभारी भी बनाया गया है।
श्री बिष्ट के प्रांत युवा प्रमुख घोषित होने पर पूरे प्रांत में कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। जिला अध्यक्ष पौड़ी कपिल रतूड़ी, जिला महिला प्रमुख श्रीमती दुर्गा चौहान, जिला सचिव उम्मेद सिंह चौहान, जिला कोषाध्यक्ष नरेन्द्र प्रसाद टम्टा, जिला उपाध्यक्ष अनीता कंडारी, जिला युवा प्रमुख जसवंत रावत, सह जिला युवा प्रमुख हरीश पंवार, श्रीनगर अध्यक्ष श्रीमती पिंकी बिष्ट, कोट ब्लाक अध्यक्ष उद्धव भट्ट , जिला अनुसंधान प्रमुख राकेश गौड़, जिला एडवोकेसी प्रमुख सुधीर उनियाल, पौड़ी नगर सचिव कांता प्रसाद, पौड़ी ब्लाक अध्यक्ष रविन्द्र रावत, सचिव सुनील कुमार, जिला साहित्य एवं सांस्कृतिक प्रमुख श्रीमती यशोदा नेगी, जिला सह एडवोकेसी प्रमुख श्रीमती कुसुम नेगी, पौड़ी नगर संपर्क प्रमुख सुश्री मंजू बलियान, अध्यक्ष देहरादून वीरेंद्र मुंडेपी, प्रचार प्रमुख महानगर देहरादून रमेश नेगी, जिला उपाध्यक्ष देहरादून भगवान सिंह कैडा, प्रांतीय उपाध्यक्ष शीशपाल सिंह चौहान, प्रांतीय सह अनुसंधान प्रमुख सतीश चौहान, जिला संयोजक अल्मोड़ा उमेश बिष्ट, श्रीमती पूनम वर्मा अल्मोड़ा, नगर निगम अध्यक्ष कोटद्वार योगमबर सिंह रावत, नगर निगम सचिव कोटद्वार शशिभूषण अमोली, प्रांत सह सचिव विजेन्द्र कुकरेती आदि ने दिनेश बिष्ट को दायित्व दिये जाने पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दिनेश बिष्ट एक कुशल संगठनकतां एवं असीम व्यक्तित्व के धनी हैं तथा सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने वाले हैं। श्री बिष्ट के प्रांत युवा प्रमुख बनने से उत्तराखंड सक्षम में एक नई ऊर्जा का संचार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!