कोटद्वार-पौड़ी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व राष्ट्रपति को दी श्रद्धाजंलि

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न प्रणव मुखर्जी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
कांग्रेस कार्यालय में आयोजित श्रद्धाजंलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न स्व. प्रणव मुखजी की भारत के संविधान के प्रति अगाध श्रद्धा थी और भारत की एकता अखण्डता को मजबूती प्रदान करने के लिए उन्होंने हर मंच पर संविधान की महत्ता और प्रत्येक राजनेता को संविधान सम्मत कार्य करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने राष्ट्रपति पद की गरिमा एवं मर्यादा कायम रखने में भी विशिष्ट भूमिका निभाई। पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि हमें प्रणव दा के विचारों को आत्मसात करके उनहें कार्यरूप में परिणित करके समाज सेवा का कार्य करना चाहिए। महापौर श्रीमती हेमा नेगी ने कहा कि हम सब के लिए पूर्व राष्ट्रपति स्व. प्रणव मुखर्जी का व्यक्तित्व एवं कृतित्व प्रेरणास्पद है। श्रद्धाजंलि देने वालों में जिलाध्यक्ष चन्द्रमोहन खरक्वाल, जिला महामंत्री हेमचन्द्र पंवार, रेशमा छावड़ा, रमेश चन्द्र खंतवाल, महावीर सिंह रावत, विजय नारायण सिंह, बलवीर्र ंसह रावत, विजय रावत, राजेन्द्र गुसांई, जितेन्द्र भाटिया, राजेन्द्र सिंह असवाल, सतेन्द्र सिंह नेगी, नरेश जोशी, विजय नेगी, पुष्कर सिंह नेगी, रामचन्द्र सिंह रावत आदि शामिल रहे।

पूर्व राष्ट्रपति के निधन को बताया अपूर्णीय क्षति
पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न प्रणव मुखर्जी के निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बदरीनाथ मार्ग स्थित कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। कार्यकर्ताओ ंने उनके निधन को देश की अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा देश सदैव उनके द्वारा किये गये अविस्मरणीय निर्णयों को कभी नहीं भूल सकता है। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा, पूर्व युवा कांग्रेस के महा सचिव प्रवेश रावत, पूर्व प्रधान बृजेन्द्र नेगी, देवेन्द्र भट्ट, रजनीश रावत, विक्रम राणा, अतुल नेगी, दिनेश शर्मा, राहुल रावत, महेंद्र नेगी, दीपक सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!