जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जानकीनगर स्थित हेमनदास सरस्वती शिशु मंदिर में अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में अभिभावकों से बच्चों को मोबाइल के प्रयोग से दूर रखने का आग्रह किया गया। साथ ही बच्चों के बेहतर भविष्य को लेकर भी सुझाव आमंत्रित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य महेंद्र गौड़ व शिक्षक दर्शन सिंह मनराल ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिक्षकों ने अभिभावकों से अपने बच्चों को मोबाइल के प्रयोग से दूर रखने के लिए प्रेरित किया। कहा कि मोबाइल के प्रयोग से बच्चों का ध्यान पठन-पाठन से हट जाता है, जिसके सीधा असर उनके भविष्य पर पड़ता है। कहा कि बच्चे की प्रथम शिक्षक उसकी मां होती है। मां बच्चे को जैसे संस्कार देगी बच्चा उसी प्रकार से व्यवहार करता है। अभिभावकों ने भी बच्चों के पठन-पाठन को लेकर शिक्षकों के सम्मुख अपने सुझाव साझा किए। शिक्षकों ने कहा कि बच्चों के सर्वागींण विकास के लिए विद्यालय स्तर पर हरंसभव प्रयास किए जा रहे है। इस मौके पर शिक्षक प्रयाग दत्त चमोली, मनोज जोशी, अंचल कुमार अग्रवाल, योगेश नेगी, गीता रावत, सुनीता पंत, अंजू चमोला, श्रेया चौधरी मौजूद रहे।