सांसद ने सेंट्रल एम्पावर्ट कमेटी के अध्यक्ष से की मुलाकात

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग पर व्यावसायिक वाहनों के संचालन को लेकर सेंट्रल एम्पावर्ड कमेटी के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गोयल से मुलाकात की। इस दौरान मार्ग को आम जनता के हित में सुचारु रूप से खोलने पर चर्चा हुई।
सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि लालढांग-चिल्लरखाल मार्ग उत्तराखंड को राजधानी क्षेत्र से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इसके संचालन से न केवल लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि मार्ग पर सार्वजनिक और व्यावसायिक वाहनों के संचालन को लेकर कई तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं। स्पष्ट किया कि इस संबंध में उन्होंने न्यायालय में याचिका दायर की थी, जिस पर फरवरी में सुनवाई हुई थी। वर्तमान में इस सड़क पर मिनी बस, टैक्सी और मैक्स जैसे सार्वजनिक वाहन संचालित हो रहे हैं। बलूनी ने कहा कि लोगों की दैनिक जरूरतों और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सभी प्रकार के वाहनों को इस मार्ग पर चलने की अनुमति मिलनी चाहिए। मुलाकात के दौरान चंद्र प्रकाश गोयल ने मामले के सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करने और जनहित में आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिलाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *