जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शिक्षक अरूण कुमार परंदियाल को सम्मानित किए जाने का मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ने स्वागत किया है। विद्यालय परिवार ने इसे संस्थान के लिए गर्व का विषय बताया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य चंदन सिंह ने बताया कि इस वर्ष इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में हिंदी विषय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। उन्होंने कहा कि दो विद्यार्थियों ने हिंदी में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य के अनुसार इस उपलब्धि में हिंदी शिक्षक अरूण कुमार परंदियाल की विशेष भूमिका रही। विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन देने और उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम दिलाने पर उन्हें रामनगर में सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी छात्र इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का गौरव बढ़ाएंगे।