जयन्त प्रतिनिधि।
लैंसडौन : विकासखंड जयरीखाल के राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज जयहरीखाल में चल रहे समर कैंप के छठवें दिन सोमवार को कैंप में पीएम श्री राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय एवं राजीव गांधी अभिनव विद्यालय जयहरीखाल के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
कैंप प्रधानाचार्य सुदीप कुमार जखवाल के दिशा निर्देशन में चल रहा है। छठवें दिवस पर संगीत शिक्षक दिनेश कुमार पाठक, विकास कुमार ने वाद्य यंत्र ढोल दमाउ, हुड़के के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। शिक्षक महिपाल रावत ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बच्चों को अपने सपनों के प्रति जागरूक रहने, नई सोच विकसित करने और कठिनाईयों का सामना करने के लिए प्रेरित किया। शिक्षिका विनीता पांडेय ने छात्रों को भोजन की आदतों के बारे मे जानकारी दी गई। इस अवसर पर शिक्षक डॉ. सुरेंद्र प्रसाद, जगदीप उनियाल, पंकज ध्यानी, हरीश कुमार, अंकिता द्विवेदी, आत्मा राम, सीआरपी निशा बलूनी, जाह्नवी ध्यानी, सविता रावत आदि मौजूद रहे।
समर कैंप में बच्चे सीख रहे संगीत, कला, क्रॉफ्ट के गुर
लैंसडौन : विकासखंड जयहरीखाल के बालिका इंटर कालेज लैंसडौन में चल रहे समर कैंप के छठवें दिन समाजसेवी अभ्युदय परिवार की संयोजिका भावना वर्मा ने कहा कि इस प्रकार के कैंप आयोजित होने से छात्र-छात्राओं के चहुमुखी एवं सर्वांगीण विकास तो होता ही है एवं छात्र-छात्राओं को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। मंच मिलने से बच्चों में अभिव्यक्ति एवं आत्म विश्वास की वृद्धि होती है,
यह समर कैंप विद्यालय की प्रधानाचार्य भगवती सिंह की देख रेख में चल रहा है। बीआरसी समन्वयक चंद्रमोहन सिंह रावत ने बताया कि राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज जयहरीखाल और बालिका इंटर कालेज लैंसडौन में यह सात दिवसीय कैंप आयोजित हो रहा है जिसमें छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी, संस्कृत भाषा, हिंदी भाषा। कुमाऊंनी बोली की विस्तृत जानकारी सांकेतिक भाषा के माध्यम से दी जा रही है। साथ में संगीत, गायन, कला, क्रॉफ्ट आदि जानकारी इन दिनों में छात्र-छात्राओं को दी गई। खंड शिक्षा अधिकारी जयहरीखाल डॉ. सुरेन्द्र सिंह नेगी ने समर कैंप के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिक्षिका मीना अधिकारी, दीक्षा पांडेय, सीआरपी सुमित शाह, सुमित कुमार, तरु छाया, चंद्रकला आदि मौजूद रहे।