कोटद्वार-पौड़ी

नागरिक मंच ने उठाई मांग, अतिक्रमण पर सख्ती दिखाएं नगर निगम

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शहर में अतिक्रमण के खिलाफ बरती जा रही लापरवाही पर नागरिक मंच ने रोष व्यक्त किया है। कहा कि नगर निगम अतिक्रमण हटाने के नाम पर केवल खानापूर्ति कर रहा है। जबकि, अतिक्रमण के कारण आमजन का सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। नगर निगम को अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती दिखानी चाहिए।
समस्या को लेकर मंच के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश नैथानी व महासचिव अतुल भट्ट ने नगर आयुक्त वैभव गुप्ता को ज्ञापन दिया। कहा कि उच्च न्यायालय ने अतिक्रमण के खिलाफ शासन-प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हुए हैं। लेकिन, नगर निगम केवल एक दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के बाद गहरी नींद में सो गया। जबकि, अतिक्रमण के कारण शहर की सड़कें लगातार संकरी होती जा रही हैं। लकड़ीपड़ाव में निगम की 62 बीघा भूमि को खाली करवाने पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गंगादत्त जोशी, स्टेशन रोड, मालिनी मार्केट में अतिक्रमण के कारण दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। जगह-जगह सड़क किनारे गैराज संचालित किए जा रहे हैं। मालवीय उद्यान में स्थित पार्क आकर्षण का केंद्र था। लेकिन, वर्तमान में नगर निगम ने उसे अपने वाहनों पार्किंग स्थल बना दिया है। मोटर मार्ग में आधुनिक बस अड्डा निर्माण के मामले में न्यायालय में पुख्ता पैरवी की जानी चाहिए। जनता की सुविधा के लिए नगर निगम को गंभीरता से कार्य करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!