कोटद्वार-पौड़ी

सीटू, इंटक, एटक संगठन ने गोदियाल को दिया समर्थन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : सीटू, इंटक, एटक आदि संगठनों ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी गणेश गोदियाल को समर्थन दिया है। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी गणेश गोदियाल को समर्थन देकर उनको भारी मतों से जीताने का काम किया जाएगा। आरोप लगाया कि श्रम कानूनों को समाप्त करने वाली केंद्र सरकार के खिलाफ लोगों में गुस्सा बना है।
शुक्रवार को सीटू कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि केंद्र सरकार कारपोरेट के लिए काम कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ सभी से एकजुट होने की अपील की। जिला महामंत्री देवानंद नौटियाल ने कहा कि अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली केंद्र सरकार जनता को ठगने का काम कर रही है। कहा कि श्रम विरोधी नीतियों को लाने वाली सरकार से लोग परेशान है। कहा कि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल नहीं की जा रही है। श्रम कानूनों को समाप्त किया जा रहा है। आंगनबाड़ी, आशा, भोजनमाता, ग्राम प्रहरी, उपनल, पीआरडी जवानों की एक भी मांग पूरी नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!