उत्तराखंड

संकल्प दिवस के रूप में मनाया सीएम धामी का जन्मदिवस

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान जिले के सभी 23 मंडलों में विभिन्न कार्यक्रम हुए। साथ ही कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण, मिष्ठान समेत अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित कर मुख्यमंत्री के दीर्घ आयु की कामना की। शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के एकमात्र ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिनकी अगुवाई में किसी पार्टी की लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी हुई। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। कहा कि मुख्यमंत्री धामी तेजी के साथ विकास कार्यों को हरी झंडी दे रहे हैं और सभी वर्गों का सम्मान करते हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिला और महिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटकर उनका हाल जाना। यहां सांसद अजय टम्टा, महामंत्री महेश नयाल, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, बंसीलाल कक्कड़, नरेश वर्मा, विनीत बिष्ट, राधिका जोशी, किरन पंत, बीना नयाल, पूनम पालीवाल, लीला बोरा, चम्पा पांडे, मीना नेगी, हेमा सुप्याल, प्रेमा मेर, हरीश कनवाल, धमेंद्र बिष्ट, धर्मवीर आर्य, मनोज जोशी, रिक्खू साह, तुषारकांत साह, मनीष, राजेंद्र बिष्ट रहे।
द्वाराहाट में कार्यकर्ताओं ने किया मिष्ठान वितरण
द्वाराहाट। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया। भाजपा प्रदेश विभाग प्रमुख अनिल शाही के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सफाई अभियान चलाया। साथ ही मरीजों को फल बांटे। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल साह, मंडल अध्यक्ष उमेश भट्ट, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ममता भट्ट, शैलू साह, जिला उपाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, सुधीर मठपाल, विनोद भट्ट, रेखा मेहरा, बीना चौधरी, पंकज तिवारी, मनोज मेहरा, चिंटू गोस्वामी, विजय बजेठा रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!