सीएम शुभेंदु ने किया मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा

Spread the love

-स्वपन दासगुप्ता को वित्त, तापस रॉय को उद्योग एवं वाणिज्य, अर्जुन सिंह को परिवहन व श्रम विभाग
कोलकाता, थोड़ा देर ही सही लेकिन दुरुस्त की तर्ज पर पश्चिम बंगाल की नई भाजपा सरकार में नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया। गृह विभाग मुख्यमंत्री के पास ही रहेगा. साथ ही विधि एवं न्याय, भूमि एवं भू-राजस्व और विद्युत विभाग भी उन्हीं के ही अधीन रहेगा। मुख्यमंत्री शुभेंदु ने अपने पास खुद गृह विभाग के साथ ही विधि एवं न्याय, भूमि एवं भू-राजस्व और विद्युत विभाग भी रखा है।
आज बंगाल की भाजपा सरकार में कैबिनेट में शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री और गृह एवं पहाड़ी मामलों के विभाग, भूमि एवं भूमि सुधार, शरणार्थी राहत एवं पुनर्वास, विद्युत, सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग, कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग होगा। इसके साथ ही
निशीथ प्रामाणिक को उत्तर बंगाल विकास और जल संसाधन जांच एवं विकास, अशोक कीर्तनिया, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और सहकारिता
दिलीप घोष, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और कृषि विपणन, खुदीराम टुडू को जनजातीय विकास एवं अल्पसंख्यक मामलों का विभाग और मदरसा शिक्षा, अग्निमित्र पॉल शहरी विकास एवं नगर पालिका मामलों का विभाग, दीपक बर्मन, विद्यालय शिक्षा, आवास, एमएसएमई एवं वस्त्र विभाग, तापस रॉय को उद्योग, वाणिज्य और उद्यम, सार्वजनिक उद्यम और औद्योगिक पुनर्निर्माण, डॉ. शंकर घोष को संसदीय कार्य विभाग और पर्यटन, मनोज कुमार उरांव, वन विभाग और पर्यावरण, अर्जुन सिंह को श्रम विभाग एवं परिवहन, गौरी शंकर घोष, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग और जन शिक्षा विस्तार एवं पुस्तकालय सेवा, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास, स्वपन दासगुप्ता, वित्त विभाग, डॉ. कल्याण चक्रवर्ती, सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं जैव प्रौद्योगिकी और खाद्य प्रसंस्करण, डॉ शरद्वत मुखर्जी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, अरूप कुमार दास को सिंचाई एवं जलमार्ग, डॉ. अजय कुमार पोद्दार सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग और लोक निर्माण, दूध कुमार मंडल को कृषि विभाग. राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर मालती रावा रॉय, महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण, राजेश महत्ता पशु संसाधन विकास विभाग और मत्स्य पालन, डॉ. इंद्रनील खान : युवा सेवा एवं खेल विभाग और उपभोक्ता मामले, राज्य मंत्री के तौर पर जोएल मुर्मु को जनजातीय विकास विभाग और सिंचाई एवं जलमार्ग,
आनंदमय बर्मन को परिवहन विभाग एवं वित्त, अशोक डिंडा को कृषि विपणन विभाग और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं वस्त्र, नाडियार चंद बाउरी को लोक निर्माण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण, बिशाल लामा को गृह एवं पहाड़ी मामल, अल्पसंख्यक मामलों का विभाग और मदरसा शिक्षा, शांतनु प्रमाणिक को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और पंचायत एवं ग्रामीण विकास, मौमिता बिस्वास मिश्रा को उद्योग, वाणिज्य और उद्यम विभाग तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, उमेश राय को संसदीय कार्य विभाग, शहरी विकास और नगरपालिका कार्य, पूर्णिमा चक्रवर्ती को सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों का विभाग और पर्यटन, कौशिक चौधरी को स्कूल शिक्षा विभाग और अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा
डॉ. हरे कृष्ण बेरा को उच्च शिक्षा, तकनीक, भास्कर भट्टाचार्य को सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और श्रम, दिबाकर गर्मी को सहकारिता विभाग, वन विभाग और पर्यावरण, अमिया किस्कू को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं बागवानी विभाग, कृषि विभाग, आवास
कलिता माझी को विद्युत विभाग और गैर-पारंपरिक और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत, गार्गी दास घोष को विद्युत, एडवोकेट बिराज बिस्वास को विधि विभाग, न्यायिक विभाग और उत्तर बंगाल विकास को साथ ही दीपांकर जाना को भूमि एवं भूमि सुधार, शरणार्थी राहत एवं पुनर्वास विभाग और सुंदरबन मामलों का विभाग व सुमना सरकार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग प्रदान किए गए है।
००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *