नीट पेपर लीक पर प्रधानमंत्री का बड़ा बयान, दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा- किरेन रिजिजू

Spread the love

नई दिल्ली , केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि प्रधानमंत्री ने हृश्वश्वञ्ज परीक्षा में पेपर लीक के मामले पर सरकार की कार्रवाई का उल्लेख करते हुए कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल कदम उठाए गए। मामले में अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए हृश्वश्वञ्ज की पुनर्परीक्षा को प्राथमिकता के आधार पर आयोजित किया गया। परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई और बिना अनावश्यक विलंब के परिणाम भी घोषित किए गए, ताकि अभ्यर्थियों का शैक्षणिक सत्र प्रभावित न हो।
उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सरकार ने कड़े प्रावधान लागू किए हैं। पेपर लीक रैकेट में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में देश के वरिष्ठ विधि विशेषज्ञों की सहायता लेकर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह के गंभीर अपराध को अंजाम देने का साहस न कर सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *