बिग ब्रेकिंग

पीएम मोदी को लेकर सीएम योगी ने कही बड़ी बात, बोले- पूरी दुनिया में हो रही भारत की चर्चा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देवरिया, एजेंसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत के विकास कार्यों की देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में चर्चा हो रही है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चलते संभव हो सका है। जिस तरह से जनता ने 2014 एवं 2019 में विश्वास जताया, वह विश्वास 2024 में भी एक भारत श्रेष्ठ भारत के उद्देश्य से पीएम मोदी के सपनों को जनता साकार करेगी। जनता के सपने को भाजपा ने हकीकत में बदला है। मुख्यमंत्री चीनी मिल ग्राउंड में 6200 करोड़ की परिजनों के शिलान्यास एवं शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया में भारत के नेतृत्व की चर्चा हो रही है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए लोग लालायित हैं। लोगों का विश्वास भारत के प्रति बढ़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं एवं नौजवानों के लिए आशा एवं विश्वास का प्रतीक बनी है।
उन्होंने कहा कि हाईवे के जरिए विकास ने गति पकड़ी है। सहायक मार्गों को भी बदला जा रहा है, कोई सोचता नहीं था कि देवरिया में बाईपास एवं सलेमपुर बलिया तथा कुशीनगर से होते हुए बाईपास का निर्माण होगा। यह सपना था जो आज हकीकत में बदल गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तथा नितिन गडकरी के संकल्पना के जरिए एक्सप्रेसवे का जाल बिछ रहा है। कहा कि जाम से मुक्ति की मांग उठती थी, शहरीकरण के माध्यम से अर्थव्यवस्था का मॉडल स्थापित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली बार जब यहां देवरिया में आया था तो कहा था, बैतालपुर चीनी मिल को चलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट से अनुमति मांगी है जैसे ही अनुमति मिलेगी। वहां शुगर कांप्लेक्स के जरिए हजारों लोगों को रोजगार दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों पर वार करते हुए कहा कि 2017 एवं 2014 से पहले देवरिया कुशीनगर में 42 चीनी मिली थी, इस वक्त 4 से 5 रह गई हैं। 120 वर्ष पहले देवरिया में सबसे पुरानी चीनी मिल प्रतापपुर में लगाई गई। पूर्ववर्ती सरकारों ने सभी चीनी मिलों को बंद करना शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि नितिन गडकरी जी नया मॉडल नहीं देते तो जो 5 मिलें हैं, वह भी बंद हो गई होती।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गन्ना मूल्य का भुगतान कोई नहीं रोकेगा। उत्तर प्रदेश का गन्ना उद्योग पुनर्जीवित होता दिख रहा है। हजारों करोड़ की परियोजनाओं के जरिए विकास की गति बढ़ेगी डबल इंजन की सरकार ने विश्वास, सुरक्षा का जो मॉडल दिया है। वह गरीबों के विकास का मॉडल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा राघव दास एवं देवरहा बाबा की धरती पर जिस तरह से जनता ने निकाय चुनाव में भाजपा की डबल इंजन सरकार को सहयोग और समर्थन दिया, यह ट्रिपल इंजन के रूप में काम करेगी। विकास कार्यों को गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 वर्ष के अंदर लोगों ने भारत को बदलते देखा है।
जनसभा को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सांसद रमापति राम त्रिपाठी, रविंद्र कुशवाहा, विजय लक्ष्मी गौतम, कमलेश पासवान, प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, सभा कुमार, सुरेंद्र चौरसिया दीपक मिश्र, जिला अध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, लेफ्टिनेंट आरपी शाही, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिला प्रभारी सुनील गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!