बिग ब्रेकिंग

आगरा में बोले सीएम योगी: अयोध्या में श्रीराम मंदिर के साथ ही काशी में हुआ बड़ा बदलाव, अब बृज की बारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

आगरा, एजेंसी। आगरा आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगरा अपने इतिहास के लिए जाना जाता है। छत्रपति शिवाजी महाराज इसका जीता जागता उदाहरण हैं। जिनके कई किस्से कहानियां आगरा से जुड़े हैं। यही वजह थी कि हमने आगरा में शिवाजी म्यूजियम बनाने की बात कही। अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के साथ ही काशी में बड़ा बदलाव हुआ है। अब बृज की बारी है। हम जाति और मजहब के हिसाब से नहीं, बल्कि सबका साथ सबका विकास के मकसद के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
भारत आज मजबूत देश बन चुका है। यहां नौ वर्षों में जो हुआ वो पिछले 70 वर्षों में कभी नहीं हुआ। आज भारत का गौरव लौट आया है। जी-20 इसका उदाहरण है। जी-20 के दौरान आगरा की तस्वीर ही बदल गई। छह वर्ष पहले ऐसा नहीं था। हर जगह कूड़े के ढेर रहते थे। आज आगरा स्वर्ग है।
सीएम योगी ने कहा कि हमारे कार्यकाल में गुंडागर्दी खत्म हुई। हमने करोड़ों लोगों को शौचालय, उज्जवला कनेक्शन दिए। प्रधानमंत्री मोदी का विजन यूपी का मिशन ये है नया उत्तर प्रदेश। जो किसान पहले सिर झुकाकर चलता था। आज वो सीना चौड़ा कर चलता है। दीवाली पर हम एक एक सिलेंडर फ्री में देने जा रहे हैं। हमारा एक जिला एक उत्पाद आज दुनिया भर में छाया हुआ है। हाल ही में इन्वेस्टर्स समिट के दौरान करोड़ों के इन्वेस्ट की बात हुई। इससे एक करोड़ युवाओं को नौकरी मिलेगी।
सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले कब्जा होता था। आज हर गरीब को मकान मिल रहा है। आज पैसा वसूली नहीं होती, सबको सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। आगरा में लाखों लोगों को आयुष्मान योजना हो और अन्य योजनाएं सबका लाभ मिला है। जल्द आगरा को मेट्रो की सौगात भी मिलेगी। डेढ़ लाख घरों को हर घर जल योजना का लाभ मिला है और पौने तीन लाख घरों को सीवर की समस्या से निजात दिलाई है। आगरा वासियों को जल्द शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।
सीएम योगी ने बताया कि में आज इसीलिए आया हूं कि आप हमारे महापौर प्रत्यशी हेमलता दिवाकर और सभी वार्डों को प्रत्याशियों को जिताने का काम करें। चाहे वो नगर पालिका हो या नगर पंचायत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!