सीएमओ ने जारी किए डॉक्टरों के तबादले के आदेश

Spread the love

देवप्रयाग : टिहरी जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्याम विजय ने डॉक्टरों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जिले में 46 नए स्थायी डॉक्टरों के आने से कई अस्पतालों में स्वीकृत पदों से ज्यादा डॉक्टर तैनात हो गए थे, जिसे देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्याम विजय ने संविदा डॉक्टरों को डॉक्टर विहीन अस्पतालों में भेजने का फैसला लिया। इस आदेश के तहत देवप्रयाग अस्पताल में तैनात डॉ. सिमरन रावत को थत्यूड़ और डॉ. नीतू नेगी को प्रतापनगर भेजा गया है। जबकि कीर्तिनगर अस्पताल से डॉ. अमित कुमार और डॉ. अल्का रानी का तबादला चौंड अस्पताल में किया गया है। इसके अलावा हिसरियाखाल, अंजनीसैण, आछरीखूंट, बडियारगढ़ और न्यूली के डॉक्टरों को भी थत्यूड़ और मदननेगी अस्पतालों में तैनात किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्याम विजय ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश तुरंत लागू होगा और सभी डॉक्टर नई जगह पर तैनाती के बाद ही अपना इस महीने का वेतन ले सकेंगे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *