सीएमओ कार्यालय में स्थापित हुआ वीडियो कान्फ्रेंसिंग सेट

चम्पावत। सीएमओ कार्यालय में वीडियो कान्फ्रेंसिंग सेट स्थापित कर दिया गया है। वीडियो कान्फ्रेंसिंग सेट स्थापित होने से अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच समन्वय बेहतर होगा। बुधवार को सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग सेट का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के दौरान सूचनाओं के आदान प्रदान में वीडियो कान्फ्रेंसिंग मददगार रहेगी। साथ ही कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच समन्वय बना रहेगा। इसके अलावा निदेशालय, सरकार व उच्चाधिकारियों के साथ बैठकें की जा सकेंगी। मौके पर एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडेय, कोविड नोडल डॉ. कुलदीप यादव, गौरव पांडेय, दीपक पनेरू आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *