मोटे अनाज स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी : पोरी
जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : पौड़ी विधानसभा के ग्राम सभा पणिया में मिलेट फूड यानी मोटे अनाज कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि मोटे अनाज वास्तव में लोगों के स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी होते हैं और इसमें पाए जाने वाले पौष्टिक तत्वों की वजह से शरीर में कई जरूरी विटामिन और मिनिरल्स को बढ़ावा मिलता है। सरकार द्वारा लगातार मोटे अनाज को अपने भोजन में शामिल करने के लिए कहा जा रहा है।
विधायक राजकुमार पोरी कहा कि मोटा अनाज खाने से स्वास्थ्य लाभ मिलता है। कहा कि सभी लोग हर बूथ पर जाकर मोटे अनाज का प्रचार-प्रसार करें, जिससे स्वस्थ समाज की कल्पना के सपने को साकार किया जा सके। दीप्ति रावत भारद्वाज ने बताया कि पौड़ी जिले के सभी मंडलों में मिलेट फूड़ के कार्यक्रम किए जा रहे हैं, जिससे सभी बहनों का आपस में सामंजस्य बना रहे साथ ही मोटे अनाज का भी प्रचार-प्रसार किया जा सके। इस अवसर पर पौड़ी जिले की जिला अध्यक्ष सुषमा रावत, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मीना गैरोला, पौड़ी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संगीता डोभाल, महिला मोर्चा महामंत्री शकुंतला देवी, मीना असवाल, सोशल मीडिया प्रभारी गंगा खंतवाल, ग्रामीण मंडल महामंत्री प्रवीन पटवाल, महिला मोर्चा मंडल महामंत्री प्रीति पुंडीर, भाजपा जिला महामंत्री शशि रतूड़ी, पौड़ी नगर अध्यक्ष कांति किशोर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जिला संयोजक बबीता रावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमनलता ध्यानी, जिला उपाध्यक्ष पूर्णिमा नेगी, हेमलता भट्ट, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मयूर भट्ट आदि मौजूद थे।