दिल्ली से दबोचा गया कोबरा गैंग का कोकीन सप्लायर

Spread the love

देहरादून। कोकीन तस्करी में फरार कोबरा गैंग के सप्लायर को दिल्ली के मालवीय नगर स्थित उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए तस्कर की पहचान जॉन उर्फ जोसेफ उर्फ मॉरिस उर्फ एनडी ब्रदर उम्र 30 वर्ष मूल निवासी रिपब्लिक ऑफ कोटे डी आइवर (अफ्रीका) के रूप में हुई। राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि मंगलवार रात राजपुर क्षेत्र से 11.77 ग्राम कोकीन के साथ दबोचे गए तस्कर जावेद आलम ने पूछताछ में कुबूल किया था कि उसे नशे की खेप दिल्ली में रहने वाले इसी जॉन उर्फ जोसेफ ने दी थी। इस इनपुट पर दून पुलिस की टीम दिल्ली गई। वहां से इस आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया है कि कोकीन के इस काले कारोबार से मोटी कमाई करने के चक्कर में आरोपी ने अपना नेटवर्क कई राज्यों में फैला रखा था। आरोपी जॉन भारत में अपनी पहचान छुपाने के लिए कई फर्जी नामों का इस्तेमाल कर रहा था। देहरादून की हाई-प्रोफाइल पार्टियों के साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के छात्र इस गैंग के सॉफ्ट टारगेट पर थे।दिसंबर में समाप्त हुआ वीजाआरोपी जोसेफ का पासपोर्ट और वीजा दिसंबर 2025 में ही समाप्त हो चुका था। वह पिछले छह महीने से बिना वैध दस्तावेजों के अवैध रूप से दिल्ली में छिपकर रह रहा था। उससे लिए काम कर रहे अन्य कोकीन तस्करों की भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *