देहरादून। पर्यटन नगरी मसूली में मंगलवार देर शाम को मौसम के करवट ली। आसमान में काले बादल छाने के साथ ही शहर में बारिश के व घना कोहरा छा गया। इस दौरान माल रोड पर भी सन्नाटा पसर गया अधिकांश पर्यटक होटलो की ओर लौट गए।इससे पूर्व शहर में सुबह से लेकर शाम तक चटक धूप खिली रही। शाम को 6:00 बजे करीब मौसम के करवट बदलते ही बारिश के साथ ही सर्द हवाएं चलनी शुरू हो गई। इस मौके पर देश-विदेश से मसूरी घूमने आए पर्यटक यहां के मौसम का आनंद उठाते हुए नजर आए। माल रोड की सैर कर रहे पर्यटक समीर ने बताया कि यहां पर मौसम काफी ठंडा हो गया है जबकि मैदानी इलाकों में इन दिनों गर्मी से हाल बेहाल है। यहां पर भी मौसम का काफी इंजॉय कर रहे हैं।