चन्दर नगर नाला भूमिगत होने से क्षेत्रवासियों को मिली राहत

Spread the love

देहरादून। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज व खजान दास ने चन्दर नगर नाला रोड पर पुल से त्यागी रोड तक भूमिगत नाले का लोकार्पण किया। मंगलवार को राजपुर रोड विधानसभा के वार्ड 20 में मुख्यमंत्री की घोषणा के अन्तर्गत 3.83 करोड़ की लागत से भूमिगत नाले का लोकार्पण किया गया। मंत्री खजानदास ने कहा कि क्षेत्र में 3.83 करोड़ की लागत के कार्य का लोकार्पण किया है। मंत्री खजान दास ने कहा कि क्षेत्रवासियों को नाले में पानी भरने व गन्दगी से बीमारियों व संक्रमण का खतरा बना रहता था, इससे अब उन्हें निजात मिलेगी। नाले के ऊपर आरसीसी बाक्स व सम्पर्क मार्ग का निर्माण होने से क्षेत्रवासियों को मोटर मार्ग के आवागमन की भी सुविधा मिली है, जो चन्दर नगर वासियों के लिए मील के पत्थर से कम नहीं होगा। उन्होंने कहा सरकार प्रदेश एवं क्षेत्र के विकास के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। सीएम पुष्कर धामी जनता के द्वार जनता की सरकार के संकल्प के रूप में जन कल्याणकारी योजनाएं बनाकर प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर रहे हैं।इस मौके पर दायित्वधारी अशोक वर्मा, मधु भट्ट, श्याम अग्रवाल, भगवत प्रसाद मकवाना, रेलवे बोर्ड के सदस्य गोपाल पुरी, विशाल गुप्ता, गुरप्रीत छाबड़ा, मंडल अध्यक्ष पूनम शर्मा, पंकज शर्मा, पार्षद रोहन चन्देल, पूर्व पार्षद देवेंद्रपाल मोंटी, जयपाल वाल्मीकि, मण्डल महामंत्री, राहुल पंवार, विमला थपलियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *