कालेश्वर में कार और टेम्पो ट्रैवलर की भिड़ंत, मची चीख पुकार

Spread the love

चमोली। बदरीनाथ से लौट रही कार अचानक से अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे टेम्पो ट्रैवलर से टकरा गई। भिड़ंत के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी लोगों को बाहर निकाला। बदरीनाथ हाईवे पर कालेश्वर में एक कार की टेम्पो ट्रैवलर से भिड़ंत हो गई। वाहनों की भिड़ंत से मौके पर हड़कंप मच गया। लेकिन गनीमत रही कि इस दौरान किसी को भी चोट नहीं लगी। जानकारी के अनुसार, बदरीनाथ से लौट रही कार अचानक से अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे टेम्पो ट्रैवलर से टकरा गई। भिड़ंत के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी लोगों को बाहर निकाला। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस दौरान कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा। जिसके बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारा कर वाहनों की आवाजाही कराई गई। स्थानीय विपिन रावत ने बताया कि चारधाम पर आने वाले यात्री लापरवाही से वाहन चला रहे है। जिससे की आए दिन दुर्घटना हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *