आयोग ने समूह-ग की दो परीक्षाओं की तिथियां बदलीं

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने समूह-ग की दो परीक्षाओं की तिथि बदल दी है। एक परीक्षा की तिथि तय करते हुए कुल चार भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं अगस्त और सितंबर माह में कराई जाएंगी। आयोग के सचिव एनएस डुंगरियाल की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, कनिष्ठ सहायक, वैयक्तिक सहायक भर्ती की परीक्षा-23 अगस्त को प्रदेशभर में कराई जाएगी। इसी प्रकार, पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती की परीक्षा जो 12 जुलाई को होनी थी, अब छह सितंबर को कराई जाएगी। विशेष तकनीकी अर्हता वाले पदों की भर्ती परीक्षा जो 28 जून को होनी थी, वह अब 14 सितंबर को होगी। सहायक लेखाकार परीक्षा 23 अगस्त को ही प्रस्तावित है। इन परीक्षाओं के हिसाब से आयोग ने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *