कोटद्वार-पौड़ी

बचन सिंह गुसाईं के निधन पर जताया शोक

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : आर्य गिरधारीलाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट ने ट्रंस्ट के संस्थापक कोषाध्यक्ष बचन सिंह गुसाईं के निधन पर शोक व्यक्ति किया है। कहा कि समाज सेवा के लिए दिन गए बचन सिंह गुसाईं के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
सदस्यों ने झंडीचौड़ पश्चिमी निवासी 85 वर्षीय बचन सिंह गुसाईं के निधन पर शोक व्यक्ति किया। सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की। कहा कि 12 अप्रैल को ब्रेन हैमरेज के कारण बेस अस्पताल में बचन सिंह गुसाईं का निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार मालिनी नदी के तट पर वैदिक रिति से किया गया। उनके पुत्र जय सिंह, विजय सिंह, गजे सिंह, नैन सिंह व संत सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। सदस्यों ने कहा कि गुसाईं 1997 में मध्यप्रदेश पुलिस से सेवानिवृत्ति के बाद ट्रस्ट, श्री विश्वकर्मा सेवा समिति के संरक्षक व वर्ड विज़न आदि संस्थाओं से जुड़े रहे। जनसरोकारों को समर्पित रहे जिसके लिए भारतीय दलित साहित्य अकादमी द्वारा उन्हें कर्मबीर जयानन्द भारतीय स्मृति सम्मान से सम्माननित किया गया था। शोक व्यक्त करने वालों में आर्य गिरधारीलाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्रलाल आर्य, बचन सिंह गुसाईं, सुखपाल शाह, पूरण चंद्र शर्मा, पुष्पा शाह, बुद्धि प्रकाश, कृष्ण चन्द्र खंतवाल, टीका राम, हरि सिंह रावत, चतर सिंह गुसाईं, केशर सिंह, बीर सिंह, ओमप्रकाश, जगत राम आदि मौजूद रहे।
फोटो: 04
कैप्शन: फाइल फोटो: बचन सिंह गुसाईं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!